important one liner questions of geography....

important one liners.....


* अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर गुरु शिखर है।
*कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित जोग या गांधी या गरसोप्पा जलप्रपात भारत का सर्वोच्च जलप्रपात है।
*छोटा नागपुर पठार खनिज पदार्थों की दृष्टि से सर्वाधिक धनी है।
* नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य सतपुड़ा पर्वत श्रेणी  स्थित है ।
* कार्डोमम पहाड़ियां केरल एवं तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है।
* महाराष्ट्र कर्नाटक एवं गोवा में पश्चिमी घाट सहयाद्री कहलाते हैं।
* भारतीय प्रायद्वीप की सबसे ऊंची चोटी अनाईमुडी है।
* दक्षिण भारत की भी सबसे ऊंची अनाईमुडी है।
* सिंधु नदी भारत में दमचौक नामक स्थान से प्रवेश करती है।
* तिब्बत में ब्रह्मपुत्र  नदी को सांगपो नदी कहा जाता है।
* चंबल नदी मृदा अपरदन के लिए प्रसिद्ध है।
* कोसी नदी सात धाराओं के रूप में नेपाल से निकलती है और तीन धाराओं के रूप में भारत में प्रवेश करती हैं।
* भारत में सबसे अधिक लंबा समुद्री तट गुजरात राज्य का है।
* माना दर्रा उत्तराखंड में स्थित है।
* भारत का औसत समुद्र तल चेन्नई तट से नापा जाता है।
* भोरघाट दर्रा महाराष्ट्र में स्थित है।
* जोजिला एवं बनिहाल दर्रा जम्मू एंड कश्मीर में है।
* एवरेस्ट पर चढ़ने वाली  द्वितीय भारतीय महिला संतोष यादव है।
* कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है।
* भारत का प्रवाल दीप लक्षदीप है।
* सिलिकॉन स्टेट के नाम से कर्नाटक और सिलिकॉन वैली के नाम से बेंगलुरु को जाना जाता है।
* भारत में स्थित फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।
* भारत की सबसे बड़ी जनजाति भील जनजाति है।
* उत्तराखंड की सबसे बड़ी अनुसूचित जनजाति जौनसारी है।
* थारू जनजाति दिवाली को शौक के त्यौहार के के रूप में मनाते हैं थारू जनजाति उत्तर प्रदेश में निवास करती है।
* हरियाणा भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां जनजातीय समूह की पहचान नहीं की गई है।
* जुलू जनजाति दक्षिण अफ्रीका में निवास करती है।
* कावेरी नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है।
* प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी  नदी गोदावरी है।
* सतलुज नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है।
* विश्व का सबसे ऊंचा पुल चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है।
* कोशी नदी का स्रोत हिमनदो में नहीं है।
* दामोदर नदी भारत की सबसे प्रदूषित नदी है।
* भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मिट्टी जलोढ़ मिट्टी है।
* पौधों को सबसे अधिक पानी चिकनी मिट्टी में मिलता है।
* चाय बागानों के लिए उपयुक्त मिट्टी अम्लीय मिट्टी है।
* भारत के गुजरात में सबसे अधिक लवणीय मृदा पाई जाती है।
* भारत में सर्वाधिक क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते हैं।
* सुंदरी वृक्ष पश्चिम बंगाल में पाया जाता है।
* इंदिरा गांधी नहर का उद्गम स्थल हरिके बैराज है।
* हीराकुंड बांध महा नदी पर बनाया गया है।
* भारत में सबसे पुराना जल विद्युत स्टेशन से सिद्राबाग है।
* उत्तर प्रदेश की रानी लक्ष्मीबाई बांध परियोजना बेतवा नदी पर स्थित है।
* गुलाबी क्रांति प्याज से संबंधित है।
* पंजाब राज्य में धान की उत्पादकता सर्वाधिक है।
* चावल की खेती के लिए आदर्श जलवायु परिस्थिति 100 सेंटीमीटर से ऊपर वर्षा और 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का ताप है।
* भारत में गुजरात मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।
* भारत में सर्वाधिक रेशम पैदा करने वाला राज्य कर्नाटक है।
* भारत में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश है।
* मूंगा रेशम की ऐसी किस्म है जो पूरे विश्व में केवल भारत के असम  में ही होती है।
* भारत में सर्वाधिक कॉफी उत्पादन कर्नाटक में होता है।
* सर्वाधिक तंबाकू उत्पादन करने वाला राज्य आंध्रप्रदेश है।
* काली मिर्च का सबसे अधिक उत्पादन वियतनाम और भारत में होता है।
* काजू का प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है।
* भारत में आलू का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।
* भारत का सर्वाधिक पटसन उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल है।
* मक्का वर्षभर बोई जाने वाली फसल है।
* धारवाड़ तंत्र भारत का सबसे महत्वपूर्ण खनिज युक्त तंत्र है ‌।
* भारत में आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक अभ्रक संसाधन है।
* सर्वाधिक निकेल का उत्पादन उड़ीसा में होता है।
* भारत के कोयला उत्पादन में 80% योगदान छोटा नागपुर  पठार का है।
* भारत का प्रमुख जिप्सम उत्पादक राज्य राजस्थान है।
* कोडरमा को मायका सिटी ऑफ़ इंडिया कहा जाता है।
* भारत में सर्वाधिक नमक उत्पादन गुजरात में होता है।
* भारत का सबसे बड़ा पेट्रो रसायन कारखाना गुजरात में स्थित है।
* भारतीय गन्ना अनुसंधान लखनऊ में स्थित है।
* जवाहर सुरंग बनिहाल दर्रे से गुजरती है।
* उदयपुर को झीलों का नगर कहा जाता है।
* फिनलैंड को झीलो की वाटिका  या झीलों का देश कहते है।
* विश्व की सबसे प्राचीनतम तथा गहरी झील बैकाल झील है।
* क्यूबा को चीनी का कटोरा कहा जाता है।
*  जर्मनी के सेनटोंस को विश्व का कॉफी बंदरगाह कहा जाता है।

  

Comments

Popular posts from this blog

प्राचीन भारत के विषय में संपूर्ण विशेष जानकारी

Paryavaran 1000 practice question to get 100% score 👍👍

Bio.. gist